गोंडा। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी पूरे जनपद में जोरशोर से चल रही है। नंदलाला के जन्मदिन को लेकर मंदिरों को सजाया गया है। रविवार को पुलिस लाइन से लेकर पीएसी व आरपीएफ बैरक में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सोमवार को नंदलाला के जन्म पर लोग व्रत करेंगे। रात 12 बजते भय कृपाला नंद गोपाला की बधाईयां घर घर बजेंगी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाने में लोग जुट गए हैं।
कोविड संकट से दो साल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजन नही हो सके। घरों में ही पूजन तक पर्व सीमित रहा। इस बार लोगों में पर्व मनाने का उत्साह दिख रहा है। मंदिरों के साथ घरों और कई संस्थानों को लोगों ने सजाया है। लोग व्रत रखेंगे और शाम को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तय समय आधीरात तक भजन कीर्तन की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में लड्डू गोपाल के लिए पोशाक, झूले आदि खरीदने में लोग जुटे रहे। तरह- तरह की सामग्री भी खरीदी।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में बहुत ही उत्साह है। अष्टमी तिथि पर रात 12 बजते ही भए कृपाला नंद गोपाला के साथ ही बधाइयां बजने लगेंगी। नगर के पुलिस लाइन व पीएसी लाइन में भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं की सुंदर व मनोरम झांकियां सजाई गई हैं। राम जानकी धर्मशाला में भागवत कथा का आयोजन किया गया है। लोहिया धर्मशाला में भी झांकी सजाई गई है।
लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के आने के पल को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लड्डू गोपाल के जन्मदिन को मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार व रविवार को बाजारों में लोगों ने उत्साह के साथ लड्डू गोपाल के पोशाक, झूले, खिलौने व पालकी आदि की खरीददारी किया। सोमवार को जिले में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक आयोजन कम होंगे लेकिन घरों में लड्डू गोपाल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
खूब बिके रंग-बिरंगे झूले
रविवार को शहर के चौक बाजार, रानी बाजार, दुखहरणनाथ मंदिर के पास दुकानों पर लकड़ी के तार वाले डिजाइनर झूले व रंग-बिरंगे मोतियों व शीशे से सजे झूले की अधिक बिक्री हुई। जबकि श्रीकृष्ण की पंग, रंग-बिरंगी बांसुरी, पालकी व लड़की के कारागार की भी खरीददारी हुई। ददुआ बाजार के सराफा व्यवसायी नवीन सोनी ने बताया कि बाजारों में चाँदी की बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति व पालकी की खरीदारी भी हुई है।
पूजा-पाठ के लिए ये है शुभ मुहूर्त
पंडित राकेश दत्त शास्त्री के अनुसार श्रीकृष्ण के जन्मदिवस पर पूजन अर्चन का शुभ मुहूर्त सोमवार को रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक है। इन 45 मिनट में लड्डू गोपाल के पूजन अर्चन का सही समय बताया गया है। ताया कि सोमवार को विधि- विधान से भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा- अर्चना की जाएगी तथा व्रत भी रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।