फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने लिया एल्गिन चरसडी़ बांध की कटान व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
गोंडा के एल्गिन चरसड़ी बांध का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को चंदापुर-किटौली गांव के पास एल्गिन चरसड़ी बांध की कटान तथा उसके सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कराकर बांध को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त को उपस्थित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशासन, पुलिस व सिंचाई विभाग द्वारा तत्परता के साथ समय से सुरक्षा कार्य सुनिश्चित कर लिए जाने के कारण बांध को कटने से बचा लिया गया और वर्तमान में बोल्डर, झांवा को बोरे व जाली के साथ कटान स्थल पर डालकर बंधे की सुरक्षा का कार्य कराया जा रहा है।
आयुक्त ने पसका के समीप सरयू नदी के पुल का अप्रोच रोड खराब होने तथा मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के दृष्टिगत मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि वे तत्काल इसे ठीक कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

आयुक्त ने उपस्थित गांव वासियों से उनकी समस्याओं, टीकाकरण, राशन वितरण, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा वरासत दर्ज कराए जाने से संबंधित जानकारी ली गई।
निरीक्षण के समय उपस्थित उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल ने बताया कि क्षेत्र के 4 गांव पसका, चंदापुर, नंदौर रेती तथा बहुवन मदार माझा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। जिनसे संबंधित लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।
अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई कार्य ने अवगत कराया कि घाघरा नदी 22 अगस्त से दबाव के साथ कटान करते हुए तटबंध की तरफ बढ़ रही है। 300 मीटर काट कर तटबंध के निकट आ गयी थी। वहीं सकरौर-भिखारीपुर रिंग बांध पर नदी का दबाव बना है। इस पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें