फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर टेढ़ी नदी, दो पुलिया धंसी, आवागमन पर रोक

विज्ञापन
गोंडा के चंदवतपुर में पास सड़क पर भरे पानी के कारण आवगमन रोकने के लिए लगाई गई बल्ली। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बरसात के चलते गोंडा -कटरा मार्ग पर स्थित टेढ़ी नदी पर बना चंदवतपुर पुल के ऊपर पानी आ जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। घाघरा नदी के उफान पर होने के साथ टेढ़ी नदी भी पूरी तरह से उफान पर है। आस पास के इलाकों में पानी भर जाने के कारण चंदवतपुर पुल का अप्रोच धंस गया है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए रास्ते को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया है। मिश्रौलिया चौकी के पास रेलवे ओवर ब्रिज बनने के कारण इसी मार्ग से अयोध्या से गोंडा होते हुए बहराइच को जाने वाले वाहन निकलते थे। जिसके कारण पांच साल के अंदर ही बनी 18 किलोमीटर सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गयी है।
उधर भारी बारिश के कारण पूरी सड़क गड्ढो में तब्दील हो गयी है। इसी मार्ग पर धोबहाराय व अशोकपुर गांव के पास सड़क पर बनी पुलिया धंस गयी है। लोकनिर्माण विभाग ने दोनों पुलियों के अंदर पीपा डालने का काम शुरू कर दिया है। अवर अभियंता उपेंद्र सिंह ने बताया कि धोबहाराय व अशोकपुर के पास पुलिया धंसी थी, उसको सही करवा दिया गया है।
विज्ञापन

चंदवतपुर पुल पर पानी होने से अप्रोच धंस गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका के कारण रास्ते को बल्ली लगवाकर बंद करवा दिया गया है। बहराइच को जाने वाले वाहन कटरा बाजार से चौरी होते हुए वाया बालपुर से गोंडा जाएंगे। जिलाधिकारी को इस संबंध में सूचना दी गयी है। जैसे ही पुल से पानी कम होता है रास्ते को खुलवाकर मरम्मत कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा।
गोंडा से बहराइच मार्ग पर मिश्रौलिया क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण में डायवर्जन निर्माण न होने का खामियाजा जिले को लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बहराइच हो या रूपईडीह जाना हो, अब आसान नहीं रहा।
शहर से चंद कदम पर बहराइच रोड मिलने से राह आसान थी। ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने से कटरा बाजार होकर वाहन निकाले जान रहे थे। अब टेढ़ी नदी के उफान से कटरा बाजार मार्ग बंद कर बालपुर होते हुए चौरी से कटरा बाजार वाहन भेजे जा रहे हैं। गोंडा से सड़क मार्ग से बहराइच की दूरी 60 किमी है। लेकिन अब यह दूरी 80 किलोमीटर से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें