फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से खुलेंगे भी शैक्षिक संस्थान, फिर गुलजार होंगे बेसिक स्कूल

विज्ञापन
फोटो-14 गोंडा में स्कूल खुलने के पहले तैयारी करते शिक्षक। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। एक माह से बंद चल रहे शैक्षिक संस्थानों को पूरी तरह खोल दिया गया है। सोमवार को बेसिक के 3100 स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं, कोविड बचाव के तरीकों को अपनाते हुए शिक्षा देनी होगी। छुट्टी में पिछड़ी पढ़ाई की भरपाई के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन

सोमवार से एक बार फिर छात्र स्कूल जाना शुरू करेंगे। कक्षा-एक से आठ के छात्रों को स्कूल बुलाया जाएगा। शिक्षकों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर स्कूलों की साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन कराया गया है। शिक्षकों ने रजिस्टर सहित दूसरे अभिलेख दुरुस्त कर लिया है। एमडीएम को लेकर कोटेदारों से राशन की उठान की जा रही है। ठंड से 31 दिसबंर 2021 से बंद किए स्कूलों को 15 जनवरी को खुलना था। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों में कक्षा शिक्षण बंद कर दिए गए। बच्चे घरों में हैं। ऑनलाइन शिक्षा देने का दावा किया जा रहा है लेकिन, यह उतनी प्रभावी नहीं है। अब विद्यालयों में कक्षा शिक्षण शुरू होगा। सोमवार से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए शिक्षकों ने साफ-सफाई के साथ ही परिसर का सैनिटाइजेशन कराया है। ताकि छात्रों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसके अलावा अन्य इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में रहेगी विशेष व्यवस्था
- हर दिन विद्यालय भवन व परिसर की साफ-सफाई कराई जाएगी।
- विद्यालय में बिना मास्क के प्रवेश नहीं होगा।
- छात्र-छात्राओं का बार-बार हाथ धुलवाना है।
- विद्यालय में स्वच्छता सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
- कक्षा शिक्षण के दौरान दरवाजे व खिड़कियां खुला रखना है।
- कोविड 19 से सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
- स्वच्छ पेयजल व जलनिकासी का उचित प्रबंध करना है।
- विद्यालय में प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य है।
- स्कूलों को खोले जाने के आदेश मिले हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों का संचालन शुरू कराएं और व्यवस्था पर नजर रखें।
- राम प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें