फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद बहनोई को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
 मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने बहनोई को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को उसके भाई ने किसी तरह करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोंडा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर सीओ, कोतवाल करनैलगंज व कटरा बाजार ने पहुंच कर घायल से जानकारी ली। रविवार की देर रात थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर निवासी प्रदीप कुमार (24) पहाड़ापुर चौराहे से सब्जी खरीदकर अपने घर की तरफ जा रहा था।

उसी बीच उसके सगे साले देवी प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कटरा बाजार ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने तमंचे से गोली मार दी। पीड़ित का आरोप है कि 2 वर्ष पहले उसकी पत्नी प्रीति ने घर में फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौत हो गई थी। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। देर शाम को प्रदीप अपने भाई अमरदीप के साथ चौराहे से घर जा रहा था। रास्ते में उसका साला मिला और गाली देते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए गोली मार दिया। उसके छोटे भाई ने किसी तरह उसे करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां प्राथमिक के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने के तत्काल बाद कोतवाल करनैलगंज राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दूबे व कोतवाल कटरा बाजार सन्दीप सिंह मौके पर पहुंचे तथा घायल का बयान लिया।

सीओ ने बताया कि जिसे गोली लगी है उसके सगे साले ने गोली मारी है। पीड़ित प्रदीप कुमार की तहरीर पर उसके साले देवी प्रसाद व पारस के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया गया है।

थाना धानेपुर के मेईदुबे में सोमवार सुबह दो पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट गुमें चले। एक पक्ष का आरोप है के दो लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। इस संघर्ष में 3 लोगों को चोटें आयीं हैं। घायलों की ओर से गांव के ही 6 लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी गयी है।

मेई दुबे निवासी हितकरन ने बताया कि वह चारा काट कर घर की ओर जा रहा था। पहले से ही घात लगाए राजकुमार, आज्ञाराम, विजय कुमार, राजेश पासवान, लक्ष्मी पासवान तथा गुरदास कोरी ने उनके ऊपर ईंट गुम्मो से हमला बोल दिया।

राजकुमार व विजय कुमार ने तमंचे से फायर भी किया। शोर शराबा सुनकर बचाने पहुंचे तुंगनाथ व राम समोखन को भी पीटकर घायल कर दिया गया। हितकरन की ओर से हमलावरों के विरुद्ध लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हितकरन व आज्ञाराम में पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें