फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या

विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज में रविवार रात आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। बालिका का शव सोमवार सुबह गेहूं के खेत में मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है युवक फरार है।
विज्ञापन


गांव में एक घर में आयोजन चल रहा था। एक युवक आठ साल की बालिका को दस रुपये के नोट देकर बाजार से कोई चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो घर के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन रात भर वह नहीं मिली।

गांव के लोगों ने बताया कि बच्ची को बंटू के साथ जाते देखा था। रविवार देर रात घर वाले बंटू के घर पहुंचे तो वो सो रहा था। उससे बालिका के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से मना कर दिया। सोमवार सुबह गांव वालों को सूचना मिली कि गेहूं खेत में अर्द्धनग्न बालिका का शव पड़ा है। बालिका की हालत देख मां बेहोश हो गई। बालिका कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन


सूचना पर एसपीआरए राजेश कुमार, सीओ बलदेव खनेड़ा सहित एसडीएम रामसूरत पांडेय पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर मौजूद साक्ष्य जुटाए । एसपीआरए राजेश कुमार ने बताया कि घटना के आरोपी बंटू और उसका पिता अतर सिंह फरार हो गए हैं। आरोपी के अन्य परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव के पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी। परिजनों ने बंटू पर बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है । बालिका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बालिका के परिजनों को बंटू ने दी थी धमकी
बालिका के परिजनों ने आरो लगाया जब वो बंटू के घर पहुंचे तो वो धमकाने लगा। बोला, जो करना है कर लो। पुलिस मुझे कितने साल के लिए जेल भेजेगी में सबको देख लूंगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें