फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुराचार का प्रयास

Wed, 13 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूल गई छात्रा के साथ एक युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने भागकर गन्ने के खेत में छिपे आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन


ललिया थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को 12 वर्षीय छात्रा पढ़ने गई थी। इसी दौरान छात्रा नित्यकर्म के लिए स्कूल के बगल स्थित गन्ने के खेत में गई। खेत में पहले से ही एक युवक बैठा था। इसी बीच आरोपी ने छात्रा को दबोच लिया और उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और वहीं खेत में छिप गया। छात्रा के शोर मचाने पर स्कूल के कर्मचारियों तथा आसपास के लोगों ने गन्ने के खेत में छिपे आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ ललिया थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें