फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी कलाई पर राखी बांधी, उसी ने लूट ली आबरू

Wed, 15 May 2013 05:30 PM IST
वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस कलाई पर उसने राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया, उसी भाई ने उसकी आबरू को तार-तार कर दिया। इस दरिंदगी का राज तब खुला जब वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


मामला यूपी के वाराणसी जिले का है। कैंट इलाके में स्थित अपने ननिहाल में रहने वाली एक किशोरी का दामन उसके रिश्ते के भाई ने ही दागदार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी चार माह तक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ की मूल निवासी 14 साल की किशोरी की मां की पिछले साल मृत्यु हो गई थी। मां की मृत्यु के बाद कैंट इलाके में वह अपने ननिहाल में रह रही थी।
विज्ञापन


ननिहाल में किशोरी के मामा की गैर-मौजूदगी में उसके साले का बेटा किशोरी को धमकाकर उससे बलात्कार करता रहा। एक सप्ताह पहले पेट में दर्द उठने पर किशोरी को लेकर उसकी मामी डॉक्टर के पास गई तो जांच में पता चला कि वह चार माह से गर्भवती है।
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि उसके रिश्ते के भाई ने उसके साथ दुराचार किया था। पीडिता के पिता के आने पर पंचायत भी बुलाई गई लेकिन पंचायत में आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

बाद में पिता ने पुलिस थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें