फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दरिंदों ने मासूम का किया रेप और कर दिए टुकड़े!

Tue, 09 Jul 2013 11:23 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के सबसे ज्यादा पॉश माने जाने वाले गोमतीनगर इलाके में दरिंदों ने मां और बहन के साथ सोई चार साल की मासूम को अगवा कर हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
विज्ञापन


वहशी रविवार रात करीब दो बजे उसे उठा ले गए और धारदार हथियार से बेरहमी से काट डाला।

हत्यारे शव को करीब आधा किमी दूर फेंक गए थे। बच्ची के शरीर पर सिगरेट से दागे जाने के भी निशान मिले हैं। मासूम से दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने भी दिखाई क्रूरता
बच्ची के गायब होने से बदहवास मां-बहन और परिवार के लोग जब उसे नहीं तलाश पाए तो गोमतीनगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें डपटकर भगा दिया। इतना ही नहीं, पुलिस धारदार हथियार से काटे जाने व सिगरेट से दागे जाने को नजरअंदाज कर यह साबित करने पर तुली रही कि बच्ची को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला है।

पोस्टमार्टम भी नहीं कर रही थी पुलिस
पुलिस शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहती थी। परिवार पर जल्दी से अंतिम संस्कार करने का दबाव भी बनाया लेकिन स्थानीय लोगों के ऐतराज पर उसे मजबूरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा।
विज्ञापन


राहगीर ने दी शव की जानकारी
सुबह की सैर पर 4:30 बजे निकले एक व्यक्ति ने उसकी दुकान से आधा किमी दूर विवेक खंड-3 तिराहे पर बीच सड़क एक बच्ची का शव होने की जानकारी दी। महिला और रिश्तेदार दौड़कर मौके पर पहुंचे।

शव को नोंच रहे थे कुत्ते
वहां बच्ची का शव औंधे मुंह पड़ा था। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। सिर पर धारदार हथियार के वार से आई गहरी चोट थी। अन्य अंगों पर भी पैने हथियार के कई घाव थे। मासूम का शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। चोटों के निशान से बलि की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -- जे रविंदर गौड, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें