फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः युवक ने गंगा में छलांग लगाकर दी जान, खुदकुशी से पहले मोबाइल पर कर रहा था बात

Mon, 09 Aug 2021 12:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गोरा बाजार निवासी सूरज गुप्ता (22) देर रात मोबाइल पर बात करते हुए बड़ा महादेव घाट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने बात करने के बाद गंगा में छलांग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन
युवक ने गंगा में छलांग लगाकर दी जान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर  के नगर कोतवाली क्षेत्र के महादेव घाट पर एक युवक ने रविवार देर रात गंगा में कूद कर खुदकुशी कर ली। उसका शव सोमवार सुबह 11.30 बजे स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से उसके घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गोरा बाजार निवासी सूरज गुप्ता (22) देर रात मोबाइल पर बात करते हुए बड़ा महादेव घाट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने बात करने के बाद गंगा में छलांग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।  

इधर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और रात अधिक होने के कारण छानबीन के बाद वापस लौट आई। सोमवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। करीब 11.30 बजे घटना स्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव बरामद हुआ।  इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की आत्महत्या का कारण जानने के लिए छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें