फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने प्रभारी जिलाधिकारी से की हक की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महिलाएं भी अब समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। इसमें उनकी मददगार बनी है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना। शनिवार को कुछ ऐसा ही दृश्य विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पर देखने को मिला।
विज्ञापन

वेबिनार में जनपद की एक दो नहीं बल्कि 70 युवतियों और महिलाओं ने एक साथ जुड़कर प्रभारी जिलाधिकारी प्रकाश गुप्ता से अपने हक की बात की।
महिलाओं को शासन के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में और वह सुविधा किस विंडों से उन्हें कैसे मिलेगी, इसकी जानकारी प्राप्त की। इसके मध्य अलग-अलग दिनों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य करना है। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वेबिनार में जनपद के विभिन्न ब्लाक से करीब 70 महिलाएं और युवतियां जुड़ी हुई थी। उन सभी ने अपने विभिन्न मुद्दों और शासन के द्वारा चलने वाली योजनाओं खासकर महिलाओं के लिए चलने वाली योजना और उसमें मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने बताया कि उनसे कुछ महिलाओं ने निराश्रित महिलाओं और वृद्ध महिलाओं को पेंशन के संबंध में जानकारी ली। जिन्हें समाज कल्याण और प्रोबेशन विभाग के द्वारा संचालित इस योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। वेबिनार में बाल कल्याण समिति के सदस्य महातिम सिंह, संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र शिखा सिंह गौतम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें