गाजीपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों को परिवहन निगम की सभी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा की सौगात प्रदान की गई है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन जिले में 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस अवसर पर दूर-दराज रहने वाले भाईयों को बहनें राखी बांधने जाती हैं। बहनों के लिए इस पर्व पर आने-जाने की नि:शुल्क सुविधा परिवहन निगम की ओर से पीछले कई वर्षों से दी जा रही है।
इस रक्षाबंधन पर्व पर निगम की सभी बसों में यह सुविधा मिलेगी। 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा निर्धारित अवधि में प्रदान की जाएगी।