फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः भाई की कलाई पर सजेंगे कार्टून संग सुपर हीरो, आकर्षक डिजाइन वाली राखियों से सज गईं दुकानें

विज्ञापन
रक्षाबंधन से पूर्व राखी खरीदती महिला। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। भाई व बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधकर उन्हें आशीर्वाद देंगी। राखी का बाजार सज चुका है। इस बार सुपर हीरो और कार्टून वाली राखी बहनें अपने छोटे भाइयों के लिए खूब पसंद कर रही हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में राखी की दुकानें सज गई हैं। घर से दूर रह रहे भाइयों को समय से राखी मिल जाए इसके लिए उन्हें डाक के जरिये बहनों की तरफ से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के महुआबाग, मिश्रबाजार, स्टेशन रोड, मालगोदाम, सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी, लाल दरवाजा, भुतहिया टांड़, चीतनाथ, गोराबाजार आदि जगहों पर सजी दुकानों पर बहनों की भीड़ दिखाई दे रही है। कम उम्र के भाइयों के लिए बहनें कार्टून और सुपर हीरो की तस्वीर से सजी राखियां पसंद कर रही हैं। वहीं बड़े भाइयों के लिए पूजा की थाली, ऊं, गोल्डेन कृष्णा, स्वास्तिक, वीरा लिखी डिजाइन वाली राखियों की खरीद की जा रही है। रुद्राक्ष, मोर, गणेश आदि से सजी राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। बाजार में इनकी कीमत 20 से लेकर 500 रुपये तक है। पर्व नजदीक आते ही सैदपुर के अलावा औड़िहार, बिहारीगंज, सिधौना, खानपुर, अनौनी, भीमापार, मौधा, सौना, उचौरी, पोखरा मोड़, हसनपुर, भितरी और सिंगारपुर आदि बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें