फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में प्रियंका गांधी की रैली प्रदेश को बदहाली से निकाले के संकल्प से जुड़ा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी नौ अक्तूबर को वाराणसी में प्रस्तावित प्रियंका गांधी की रैली और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह रैली प्रदेश की तस्वीर बदलने का संकल्प है। शहर के एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लल्लू ने कहा कि नवरात्र की पावन बेला में यह रैली महिलाओं, दलितों, वंचितों और आम नागरिक के न्याय और अधिकार की लड़ाई से जुड़ी है। सपा, बसपा और भाजपा ने प्रदेश को जिस तरह बदहाल किया है, उससे निकालने की लड़ाई का संकल्प लेकर कांग्रेस आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में भाजपा के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ने की ताकत और नैतिक बल किसी के पास है तो वह कांग्रेस के पास है। 49 विधायकों को लेकर समाजवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ मैदान में कहीं नहीं है। प्रदेश में हर दिन हो रही हत्या, हिंसा और अराजकता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी डटकर लड़ रही है। कांग्रेस एकमात्र ऐसा दल है, जिसके प्रदेश अध्यक्ष पर 187 मुकदमे लादे गए हैं। इससे साफ है कि इस प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में अगर कोई दल है तो वह कांग्रेस है। उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि 2022 में कार्यकर्ताओं के बल पर हम सरकार बनाएंगे और काशी की धरती में होने वाली परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए पूर्वांचल में सबसे अधिक गाजीपुर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। क्योंकि यह वह धरती है, जहां लोगों ने जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों को भगाया था। प्रदेश सचिव और जनपद प्रभारी राहुल राजभर ने कहा कि जिले से 10 हजार से अधिक संख्या में कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की रैली में पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि गाजीपुर जिले की हर न्याय पंचायत से कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के अमिताभ अनिल दुबे, सलमान बसर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा, शहर अध्यक्ष सुनील साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें