फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे में भैंस धोकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बने गड्ढे में भैंस धोकर विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश यादव भानू ने कहा कि हंसराजपुर-मऊ राजमार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इसके बावजूद इसकी मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता लल्लन कुमार ने कहा कि यह मार्ग आजमगढ़ एवं मऊ जिले को जोड़ने का काम करता है। यातायात की दृष्टि से महत्वपूूर्ण मार्ग बदहाल होने के बाद भी अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। वरिष्ठ सपा नेता योगेश महाराज ने कहा कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो हम लोग व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर रामनगीना यादव, भुलई राम, जोखन सिंह यादव, लल्लन राम, धानमती देवी, दीपक यादव, लालू, शिवपूजन, योगेश यादव, दयाशंकर, हीरालाल यादव, कन्हैया आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें