शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकों को जिला पंचायत सभागार मे उत्कृष्ट शिक्षकों को संबोधित ?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के माध्यमिक विद्यालयों से चयनित 75 प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
उपस्थित 70 शिक्षकों को मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें चार शिक्षिका भी शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक को अपने कर्त्तव्य और दायित्व को समझना होगा। उनको डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलकर उनके जैसा बनना होगा। समारोह में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षक समाज और देश के मजबूत स्तंभ हैं। जिले में माध्यमिक विद्यालयों के कुल 1200 शिक्षकों में से उत्कृष्ट 75 शिक्षकों का चयन तीन सदस्यीय समिति ने किया। शिक्षकों की तरफ से राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, करंडा इटर कालेज के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, प्रधानाचार्य जियारत हुसैन, राजकुमार ग्रामीण इंटर कालेज कासिमाबाद के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह यादव ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समारोह का संचालन प्रधानाचार्य छविनाथ मिश्र ने किया। उधर, शहर के महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने डा. एस राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुदर्शन कुशवाहा, हरि कुशवाहा, दिनकर सिंह, सरस्वती सिंह, दीपक सिंह, अनुपमा वर्मा, भागवत कुशवाहा उपस्थित थे। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने शिक्षकों के योगदान पर विचार रखे। प्रवक्ता सौरभ पाठक को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परमानंद सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. ओमप्रकाश भारती, सुशील कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव, पलाश कुमार पात्रा रहे। माउंट लिट्राजी स्कूल में निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डा. राजेश कारकून ने डा. राधाकृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। निदेशक ने शिक्षकों को सम्मानित किया। अवध पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य किरन सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रबंधक राजेश सिंह, गिरीश पांडेय, राजेंद्र सिंह, संदीप उपाध्याय थे। भांवरकोल : स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज टोडरपुर के सभागार में प्रधानाचार्य शिवजी यादव की अध्यक्षता मेंदशिक्षक दिवस मनाया गया। देवकली : होली क्रॉस इंग्लिश स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज का अगुआ होता है। अध्यक्षता अरविंद पांडेय ने की। इस दौरान कपिल यादव, सरफराज नवाज, अशोक यादव, संतोष पांडेय मौजूद थे।