फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी के बाहर बैठी वृद्धा की वाहन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौली स्थित भक्सी का डेरा के पास सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे झोपड़ी के बाहर बैठी वृद्धा की किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भक्सी का डेरा की रहने वाली राजमुनिया देवी (75) सोमवार की दोपहर अपनी झोपड़ी के सामने बैठकर किसी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान भदौरा की तरफ से एक चार पहिया वाहन आया। वाहन चालक ने वृद्धा से बिहार जाने का रास्ता पूछा तो उन्होंने उसे वापस भदौरा होते हुए बारा की तरफ जाने को कहा। इसके बाद चालक वाहन घुमाने लगा। इसी दौरान वृद्धा चारपहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर जब-तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्धा को उपचार के लिए सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पुत्र बलिराम राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें