फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगठनिक कार्यों में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक शुक्रवार को कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को हुई। इसमें सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी के छह सितंबर को लोहिया भवन में आयोजित स्वागत और 13 सितंबर को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव के जिला आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने 17 सितंबर को राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, 18 को विधान परिषद सदस्य रामसुंदर दास, 19 को पूर्व राज्यमंत्री रामकिशोर बिंद एवं 26-27 सितंबर को पार्टी के वरिष्ठ नेता मिठाईलाल भारती के जिले में आगमन पर आयोजित चौपाल एवं संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि चुनाव निकट है अब सांगठनिक कार्यों में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैर जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी। भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है। जनता से जो भी वादे किए गए साढ़े चार वर्ष में सरकार पूरा नहीं कर पाई। कोरोना काल में आक्सीजन के अभाव में तमाम लोगों की जान चली गई। आम जनता से भाजपा सरकार ने धोखा किया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों पर महंगाई लाद दी गई है। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि जिन संस्थानों में नौकरियां मिल सकती थीं उन्हें बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें