गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम सुकहा स्थित आराजी नंबर 176 तालाब की भूमि की पैमाइश शनिवार को डीएम की उपस्थिति में हुई। उच्च न्यायालय ने आराजी नंबर 176 में किए गए अतिक्रमण से संबंधित साक्ष्य के साथ जिला जिला मजिस्ट्रेट को उपस्थित रहने का आदेश तीन सितंबर को दिया था। उन्होंने निर्धारित समय पर शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से सभी साक्ष्यों को प्रेषित किया था।
उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी को छह सितंबर को उपस्थित रहकर आराजी नंबर 176 में किए गए अतिक्रमण से संबंधित साक्ष्य एवं फोटोग्राफी के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एमपी सिंह राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ आराजी नंबर 176 की पैमाइश कराने पहुंचे। पैमाइश के समय वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराया गया। संबंधित सभी कागजातों का अवलोकन करने के लिए जिलाधिकारी ब्लॉक सभागार कक्ष में देर शाम तक डटे रहे।