फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिला बदर और 41 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र में अब तक दो को जिला बदर करते हुए 41 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कर्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मची हुई है।
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के साथ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बदर एवं गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ कई धाराओं में पाबंद करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस द्वारा अब तक धारा 107 और 116 में 2250 लोगों को पाबंद किया गया है। इसी प्रकार 110 जी एवं गुंडा एक्ट की कार्रवाई में 41 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मरदानपुर निवासी परमवीर यादव एवं खजुहां निवासी लक्ष्मण यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के 71 ग्राम पंचायतों में अब तक कुल 265 शास्त्र जमा कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें