फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जगमगाएं सरकारी भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम सरकारी भवनों और शहर के प्रमुख स्थानों को रंगबिरंगी छालरों से सजाया गया है। आमघाट स्थित गांधी पार्क को भी सजाया गया था। वहीं मुहआबाग चौराहे पर स्थित फौहारा में जगमग नजर आया। जगह-जगह की गई रौशनी से आसपास का इलाका जगमगा उठा।
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस रविवार को जिले भर में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी कार्यालयों, भवनों और महापुरुषों के स्मारकों को रंगबिरंगे विद्युत झालरों से सजाया गया था। शाम होते ही रौशनी से आसपास का इलाका जगमगा उठा।
शहर के कलेट्रेट परिसर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को बिजली की आर्कषक सजावट से प्रकाशमान किया गया था। इसके अलावा पीरनगर स्थित विकास भवन पर भी बिजली की छालर सजाई गई थी। साथ ही शहर के आमघाट सहकारी कालोनी स्थित राष्ट्रपिता के प्रतिमा स्थल, मिश्रबाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महुआबाग चौराहा पर बिजली की रंगीन झालरों से सजाया गया था। मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में भी रंग-बिरंगी झालरे अद्भूत छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें