शहर कोतवाली के अकलपुरा (आलमपट्टी) में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना बताया गया है।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी पिंकी गुप्ता (35) का विवाह वर्ष 2014 में नगर के अकलपुरा (आलमपट्टी) में हुआ था। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दूसरे दिन आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि विवाहिता की मौत फंदे से लटकने से होने की पुष्ट हुई है। फिलहाल इस मामले में छानबीन की जा रही है। इधर मायके पक्ष के लोग न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों का चक्कर काटने को विवश है। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।