थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव में बुधवार की देर रात पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी पूर्व प्रधान महेंद्र यादव (36) के बड़े भाई विनोद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि देर रात वह घर में सोए थे। लघुशंका करने जा रहे थे। इसी दौरान महेंद्र यादव का गला दरवाजे के पास कपड़ा पसारने लिए बांधे गए रस्सी में फंस गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महेंद्र यादव के तीन बच्चे हैं। वह पिछले दो बार गांव से प्रधान चुने गए थे। इस बार चुनाव नहीं लड़े थे तथा पूर्व प्रधान महेंद्र यादव क्षेत्र में भी काफी मिलनसार थे। उनके मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।