फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल दोनों ने विश्व में भारत का लोहा मनवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सिटी स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि रविवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं एकता संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष लालसाहब यादव ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी के योगदान को भुला पाना संभव नहीं है। उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल दोनों ने विश्व में भारत का लोहा मनवाया। जिला प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके साहसिक कार्यों की वजह से ही लौह पुरुष और सरदार जैसी उपाधियों से नवाजा गया। हमें इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए देश की एकता और अखंडता को और मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी, ओमप्रकाश पांडेय, राजेंद्र भारती, ओमप्रकाश पासवान, राजेश उपाध्याय, विश्वनाथ जायसवाल, यासीन खान, टीपू, मोनू, अमरनाथ यादव, मीरा चौबे, सुमन चौबे, मुन्नी विश्वकर्मा, कैलाशपति कुशवाहा, शैलेश मिश्रा, इंद्रावती पासवान, मिलिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले स्थानीय रोडवेज परिसर स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें