फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होलिका दहन के बाद चहुंओर गूंजा जोगीरा...सारा...रारा, रंग वर्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। जिले में रात 11.13 से 12.33 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में दो हजार 269 स्थानों पर होलिका जलाई गई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगभग 15 दिनों से होलिका दहन की तैयारी में जुटे युवा उमंग से लबरेज नजर आए। फाल्गुन पूर्णिमा रविवार की सुबह 8.13 से शुरू होकर रात में 11.44 बजे तक रहा।सुबह 9.55 से रात 11.13 बजे तक भद्रकाल रहा। होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग बना रहा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11.13 से 12.33 बजे तक रहा।
विज्ञापन

नगर के लालदरवाजा, लंका, सिंचाई विभाग चौराहा, मोहनपुरवा, गोराबाजार, नवाबगंज आदि जगहों पर होलिका दहन किया गया। यहां होलिका कंडे और उपले से सजाई गई थी। यजमानों ने मुहूर्त में आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से होलिका दहन किया। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होलिका दहन के बाद जिले में चहुंओर लोगों के सिर पर रंगोत्सव की धूम चढ़कर बोलने लगी। जोगीरा...सारा...रारा की धुन गूंजने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें