शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को हेरोईन की खरीद फरोख्त और तस्करी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पांडेय ने बताया कि जमानिया कोतवाली के बेटावर निवासी सुधीर कुमार राय तस्करी गिरोह का सरगना है। नवाबगंज निवासी मनोहर प्रसाद कसेरा और बाराबंकी जनपद के मसौली थाना के नेवला निवासी गंगाराम गैंग के सदस्य है। बताया कि बीते नौ जनवरी 2023 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने जमानिया मोड़ से तीनों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने आरोपियों से हेरोइन, चार लीटर एसीटिल क्लोराइड सहित अन्य सामान बरामद किया था।