फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 मझोली, 275 बड़ी नाव की व्यवस्था की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत सामग्री वितरण के बाद शुक्रवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से संबंधित सभी पहलुओं पर अधिकारियों से चर्चा की। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने आबादी एवं कृषि क्षेत्र दोनों के दृष्टिकोण से प्रभावित गांवों की संख्या से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में कुल 32 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां प्रभावित परिवारों में अब तक 1005.87 क्विंटल गेहूं और 670.61 क्विंटल चावल वितरित किया गया है। राहत कार्य के लिए 282 बाढ़ चौकियों और 17 बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में 54 मझोली, 275 बड़ी नाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही बचाव और राहत कार्य के लिए 48 गोताखोरों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त बाढ़ से बचाव के लिए एक प्लाटून पीएसी (जल पुलिस) रेवतीपुर और सेवराई तहसील में तैनात की गई है, जिनके पास चार स्टीमरयुक्त रबर बोट हैं। बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में 30 पशु राहत केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 180 क्विंटल भूसा वितरित किया गया है। साथ ही 1040 पशुओं को अब तक उपचारित और 14668 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध है। कंट्रोल रूम में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सभी तहसीलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जनपद की सभी तहसीलों के जिन गांवों में बाढ़ की आशंका थी, उनमें मुनादी कराकर चेतावनी का प्रसारण कराया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें