फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव भदान निवासी 23 वर्षीय संगीता का विवाह दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी सुखवीर से हुआ था। इसकी शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएसआई दक्षिण विकास कुमार अत्री ने बताया कि महिला को विवाह दो माह पूर्व सुखवीर के साथ हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है या फिर उसको लटकाया गया है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।