फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी ट्रामा सेंटर के बाहर मारपीट, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने को लेकर महिला के ससुराल और मायका पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव सुजातगढ़ निवासी प्रेमवती पत्नी पवन कुमार ने बुधवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। ससुरालीजन महिला को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। इस बीच महिला के मायका पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल आ गए। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर महिला का उत्पीड़न करने का आरोप लगाना शुरु कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। अस्पताल के बाहर मौजूद तीमारदारों में भगदड़ मच गई। यहां मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। इस बीच थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करा दिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें