फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर सुरक्षा का खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्योहार से पूर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के सभी थानेदार और क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी अशोक कुमार ने त्योहार को लेकर सभी थानेदारों को दिशा निर्देश देने के साथ ही रात्रि गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने थानेदारों को निर्देश दिए कि वह वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी करें। हत्या, लूट, अपहरण जैसी घटनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। टीम बनाकर अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। जल्द से जल्द सक्रिय अपराधियों को भी चिन्हित कर लिया जाए। रात्रि गश्त के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।
शाम पांच बजे से पूर्व थानेदार अपने अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करने के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सतर्कता बरतेंगे। इस दौरान एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव के साथ समस्त थानेदार और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें