फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बाइक और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मक्खनपुर में पत्नी के साथ बहन के यहां जा युवक को बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। बदमाश पीड़ित के पास से नकदी और बाइक लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

आगरा के एत्मादपुर निवासी सीटू यादव पुत्र छोटेलाल यादव अपनी पत्नी के साथ जसराना निवासी बहन के यहां जा रहा था। बाइक सवार दंपती रात करीब दस बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। पीड़ित दंपती कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए और नकदी तथा बाइक लूटकर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें