फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर सीट : असीजा जीते जरूर, पर मुस्लिम वोटरों का भाया सपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर सीट : असीजा जीते जरूर, पर मुस्लिम वोटरों का भाया सपा प्रत्याशी
विज्ञापन

- ऐसे 137 बूथों पर पड़े 77,088 वोट, सैफुर्रहमान को मिले 47102 मत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद की सदर सीट के मुस्लिम बाहुल्य 137 बूथों पर नजर डालें तो यहां सपा प्रत्याशी वोटरों को भाया। यहां कुल 77,088 लोगों ने वोट दिया। इसमें से विधायक व भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा को 951 और सपा प्रत्याशी सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई को 47102 मत मिले। इन बूथों में कई ऐसे हैं, जहां भाजपा को मत ही नहीं मिला। वहीं करीब 70 बूथों पर एक से लेकर दस वोट ही मिल सके।
मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर नजर डालें तो फिरोजाबाद विधानसभा सीट में 137 बूथ ऐसे हैं जहां मुस्लिम मतदाता 99 फीसदी है। इन बूथों पर सबसे अधिक वोट सपा प्रत्याशी सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई को 47102 मिले हैं। मतलब साफ है कि मुस्लिम वोटरों पर सपा की पकड़ मजबूत है। वहीं पूर्व विधायक अजीम भाई की पकड़ इस चुनाव में कम होती दिखी। उनकी पत्नी साजिया हसन को इन बूथों पर मात्र 15382 वोट मिले। इन्हीं बूथों पर पूर्व विधायक को अभी तक अन्य प्रत्याशियों के सापेक्ष अधिक वोट मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद से विधायक चुने गए मनीष असीजा भले ही दो बार नगर पालिका चेयरमैन व दस साल विधायक के कार्यकाल के दौरान बिना भेदभाव के काम करने के बाद भी उन्हें इन 137 बूथों में 951 वोट मिले। एआईएमआईएम के प्रत्याशी बबलू राठौर गोल्डी को मुस्लिम वोट कितने मिले होंगे इसका आंकड़ा हर कोई लगा रहा था। वे इन बूथों पर 12441 वोट प्राप्त करने में सफल रहे। वहीं राठौर समाज का वोट करीब 6457 वोट मिल सके।
मतदेय स्थल - भाजपा सपा
चिल्ड्रंस चॉइस कॉन्वेंट गालिब नगर (बूथ संख्या 83) -00- 341
नगर निगम प्राइमरी पाठशाला हाजीपूरा (बूथ संख्या 86) - 00 -501
नगर निगम प्राइमरी पाठशाला हाजीपूरा (बूथ संख्या 88)- 00- 484
एमएम पब्लिक स्कूल गालिब नगर (बूथ संख्या 105)- 00 - 335
शहीद अब्दुल हमीद मेमो स्कूल उर्दू नगर ( बूथ संख्या 268) -00 -265
स्वामी बच्चू बाबा स्कूल लालपुर (बूथ संख्या 281)- 00 -227
अत तयबा पब्लिक स्कूल छिदामुल नगर (बूथ संख्या 293) - 00 -246
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें