फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन अलर्ट : मरीजों की ट्रेसिंग, 63 टीमें फिर सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन अलर्ट : मरीजों की ट्रेसिंग, 63 टीमें फिर सक्रिय
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं। प्रवासियों की ट्रेसिंग करने और उनकी कोरोना जांच के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 63 टीमों को सक्रिय कर दिया है। सबसे ज्यादा टीमें फिरोजाबाद शहर में तैनात की गई हैं। क्योंकि प्रवासी और विदेश यात्रा कर सबसे ज्यादा लोग शहर में ही आ रहे हैं।
सैंपल का लक्ष्य पांच हजार प्रतिदिन कर दिया है। प्रवासी और विदेश यात्रियों की ट्रेसिंग के लिए प्रत्येक ब्लाक में दो-दौ रैपिड रेस्पांस टीमें बनाई गई हैं। इन्हें शहर में लगाया गया है। तीन टीमें जिला मुख्यालय पर सक्रिय रहेंगी। ट्रेसिंग के बाद लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए 30 टीमें फील्ड में हैं। हर रोज सीएमओ कार्यालय की ओर से सैंपल के लिए प्लान किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थलों पर भी टीमें लोगों के सैंपल ले रही हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि पांच हजार सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रवासी लोगों की ट्रेसिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जोंस स्कूल में ऑड-इवन नियम लागू
शहर के प्रमुख सेंट जोंस स्कूल बाईपास रोड पर कोविड को देखकर नियमों का पालन करना शुरू कर दिया है। कक्षाओं में छात्र संख्या कम रहे, इसलिए ऑड, इवन नियम के तहत विद्यार्थी आ रहे हैं। यानि एक सप्ताह में तीन दिन ही विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। फादर शाहजी जोसेफ ने बताया कि शासन से कोई निर्देश नहीं आए हैं। मगर हमने सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय में यह नियम लागू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें