फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के आंतरिक इलाकों में संचालित इकाईयों की सूची तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड अर्थोरिटी ने औद्योगिक आस्थानों में स्थानांतरण की इच्छुक इकाइयों की सूची तलब की है। लगभग दस माह बाद हुई टीटीजेड की बैठक के दौरान शहर के आंतरिक इलाकों में संचालित इकाइयों के स्थानांतरण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इसके अलावा कांच उद्योग जगत ने अरसे से बंद इकाईयों को गैस कोटा दिलाने, औद्योगिक विस्तारीकरण की अनुमति का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

करीब दस माह के अंतराल के बाद टीटीजेड अर्थोरिटी की बैठक मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मंडलायुक्त सभागार आगरा में आयोजित बैठक में स्थानीय उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान लगभग 20 वर्ष से तालाबंदी का शिकार हो रही करीब 100 इकाईयों को गैस कोटा जारी करने की बात उठाई गई। इसके अलावा करीब 40 इकाइयों ने औद्योगिक क्षमता विस्तार को गैस कोटा बढ़ाने की भी मांग की।
बैठक के दौरान शहर के आंतरिक इलाकों में संचालित दो दर्जन इकाइयों को शहर के बाहर स्थानांतरित किए जाने की बात प्रमुखता से उठाई। जिस पर टीटीजेड कमेटी अध्यक्ष व मंडलायुक्त ने स्थानांतरण की इच्छुक इकाईयों की सूची अगले बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडे, पीसीबी की ओर से डॉ. मनोज चौरसिया, अग्निशमन विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें