फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति आवेदन की शासन ने बढ़ाई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व दशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि में शासन ने बढ़ा दी है। शासन के उप सचिव राकेश कुमार सचान ने निदेशक समाज कल्याण के साथ सभी जिला समाज कल्याण अधिकारी को संशोधित तिथि का कार्यक्रम जारी किया है। नगर विधायक मनीष असीजा ने छात्रवृत्ति आवेदन करने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के वंचित रह जाने के कारण मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शैक्षिक सत्र 2021-22 के दशमोत्तर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन 29 अक्तूबर से 30 नवंबर तक कर सकेंगे। दो दिसंबर तक हार्ड कापी को शिक्षण संस्थान में जमा करानी होगी। तीन दिसंबर तक उसका मिलान किया जाएगा। दस दिसंबर तक ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। पीएफएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से चार से 13 दिसंबर तक उसकी जांच पड़ताल की जाएगी। जिला स्तरीय समिति के द्वारा 14 से 22 दिसंबर तक डाटा को लॉक किया जाएगा। आवेदन पत्र की खामियों को दूर करने के साथ विलंबतम 21 दिसंबर तक करनी होगी।
इसी प्रकार कक्षा नौ एवं दस की छात्र-छात्राओं के द्वारा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अक्तूबर से 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। दो दिन में फाइनल प्रिंट आउट निकालने के साथ हार्ड कापी 22 नवंबर तक जमा की जा सकेगी। विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों का मिलान करने का काम 30 अक्तूबर से 23 नवंबर तक किया जा सकेगा। 25 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा विद्यालय की मान्यता एवं वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता का सत्यापन किया जाएगा। पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यापनोपरांत डाटा को वापस 24 नवंबर से दो दिसंबर तक प्राप्त किया जा सकेगा। 13 दिसंबर तक खामियों को दूर करने के साथ सभी संलग्नकों के साथ शिक्षण संस्थान में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें