फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने जिले भर में की छापेमारी, खाद्य पदार्थों के 10 नमूने किए संकलित

विज्ञापन
कार्यवाही करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में अभियान चलाया गया। टूंडला में एसडीएम बुशरा बानो के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल दस नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि रमेश डेयरी चिलर से दूध, पप्पू चौधरी डेयरी से पनीर का नमूना संकलित किया। लक्ष्मी स्वीट हाउस टूंडला से बर्फी और जगन्नाथ कचौडी से बूंदी का लड्डू, मदनलाल स्वीट इंद्रा नगर से सोनपापड़ी और मावा का नमूना जांच को भेजा है। आसफाबाद रेलवे फाटक के नजदीक शमशाद के चीनी खिलौना और बताशा निर्माण इकाई से चीनी खिलौना और अपमिश्रक का नमूना जांच के लिए भेजा। 40 किलो अपमिश्रक सीज कर दिया गया। रोहित स्वीट्स डेयरी के तनु पैलेस स्थित बर्कशॉप से मावा का नमूना लिया। आसफाबाद स्थित नरेश की दुकान से रिफाइंड पॉम ऑयल का नमूना जांच को भेजा है।
गत वर्ष दीपावली के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सात नवंबर से 12 अक्तूबर तक चलाए अभियान में कई खाद्य पदार्थ मानकविहीन निकले हैं। इसमें चीनी के खिलौने, सॉस, पनीर, पॉम आयॅल और बर्फी, छैना आदि की रिपोर्ट में केमिकल की मिलावट मिली थी। जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक थी। सरसों के तेल, सोनपपड़ी, बेसन लड्डू, बूंदी के लड्डू और मसूर की दाल में भी मिलावट पाई गई। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार की मानें तो पिछली दिवाली पर लिए नमूनों में 10 खाद्य पदार्थ असुरक्षित पाए गए। कई मिठाइयों के नमूने भी फेल हुए थे। इस बार हमने तीन टीमों को गठित कर दिया है। उन दुकानदारों पर ज्यादा नजर रहेगी, जिनके खाद्य पदार्थ पूर्व में फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें