घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते आग तीसरी मंजिल पर पहुंच गई
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल की टीम को दी। सूचना थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश कुमार पांडेय और चौकी प्रभारी रेलवे रोड सुधीर कुमार पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसी बीच फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार भी दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने को फायर विभाग की कर्मचारियों ने प्रयास शुरू किए। तब तक आग तीसरी मंजिल पर भी पहुंच गई।
तीन घंटे तक आग बुझाती रही आठ दमकल की गाड़ियां
इस कारण आग पर काबू पाने पर फायर विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं शिकोहाबाद, टूंडला से भी फायर विभाग की गाड़ियों के साथ नगर निगम के टैंकर भी पानी लेकर मौके पर पहुंचे। फायर विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।