टीम ने मगरमच्छ को पिंजरे में कैद किया।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने ससमय टीम को सतर्क किया
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि ऐसे ऑपरेशन ग्रामीणों के सहयोग के बिना संभव नहीं हो पाते। लोगों ने ससमय हमें मगरमच्छ की उपस्थिति के बारे में सतर्क किया।
टीम ने स्थिति को अच्छी तरह से संभाला
कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर बैजूराज एमवी ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन काफी जोखिम भरे हो सकते हैं। क्योंकि, इतने बड़े और शक्तिशाली सरीसृप को पकड़ते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अतीत में कई मगरमच्छों को बचाने के परिणामस्वरूप अत्यधिक अनुभवी होने के कारण, हमारी टीम ने स्थिति को अच्छी तरह से संभाल लिया।