फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सेफ्टी सचल प्रयोगशाला ने जांचे खाद्य नमूने, 43 में पांच नमूने जांच में फेल

विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की जांच करती हुई मोबाइल प्रयोगशाला वैन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर फूड सेफ्टी ऑन व्हील सचल प्रयोगशाला ने मंगलवार को जनपद के कई स्थानों पर कैंप किया। इस दौरान 43 में से पांच नमूने जांच में अधोमानक मिले।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑन व्हील सचल प्रयोगशाला में मौजूद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने टूंडला, सुहागनगर, आसफाबाद में कैंप लगाया। इस दौरान खाद्य कारोबार संचालकों और उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में बताया गया।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि कुल 43 नमूने जांच के लिए आए। इनमें से पांच नमूने अधोमानक मिले। इसी क्रम में बुधवार को मक्खनपुर, शिकोहाबाद और जसराना में कैंप लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें