फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी के साथ जैबिक खाद देने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
माधौगंज स्थित खाद की दुकान पर खाद की बोरी केसाथ जैबिक खाद के पैकिट देने को लेकर हुए विवाद के दौरान - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद नगर के माधौगंज में इफको बाजार पर डीएपी के साथ जैविक खाद देने पर कुछ किसानों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

माधौगंज में इफको बाजार के नाम से सरकारी खाद की दुकान है। यहां मंगलवार को कुछ किसान डीएपी लेने के लिए पहुंचे। सेल्समैन ने सरकारी दर के हिसाब से प्रत्येक बोरी 1200 रुपये में डीएपी दे दी। इस दौरान सेल्समैन ने एक जैविक खाद का डिब्बा, जिसकी कीमत 450 रुपये थी, भी दे दिया। इस पर किसानों ने मना किया तो सेल्समैन ने डीएपी के साथ जैविक खाद अनिवार्य रूप से लेने की बात कही। इस पर किसान भड़क गए और हंगामा कर दिया।
इस पर सेल्समैन ने सरकारी आदेश दिखाया लेकिन किसान नहीं माने। काफी देर के हंगामे के बाद मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने समझा-बुझाकर आक्रोशित किसानों को शांत कराया। इस दौरान अवधेश कुमार, मोतीराम, वीरू, छोटू, किल्लू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें