फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की कमी से जूझ रहा अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! रेहना रोड स्थित फायर बिग्रेड कार्यालय - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक और व्यवसायिक दृष्टिकोण से अत्यधिक संवेदनशील सुहागनगरी के अग्निशमन विभाग के पास फिलहाल दमकलों को भरने के लिए पानी का समुचित इंतजाम नहीं है। रहना स्थित फायर स्टेशन परिसर में लगा नलकूप करीब 20 दिन से खराब पड़ा है। अग्निशमन विभाग का कहना है कि सूचना देने के बाद भी नगर निगम का जलकल एवं जल निगम के अफसर लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में दिवाली पर हुए अग्निकांडों पर काबू पाने के लिए जरूरी पानी का इंतजाम करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

औद्योगिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील सुहागनगरी के गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौराहों और नुक्कड़ों पर हाईप्रेशर गैस पाइपलाइन डली है। शहर के कई व्यवसायिक इलाके भी बेहद संवेदनशील हैं। इस लिहाज से जिला का अग्निशमन विभाग को बेहद सतर्क रहना पड़ता है। हालांकि ताजा स्थिति में अचानक होने वाले अग्निकांड पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास पानी का भी इंतजाम नहीं है। इसका प्रमुख कारण रहना स्थित फायर स्टेशन पर स्थापित नलकूप करीब 20 दिन से खराब होना है। इसके साथ ही कई माह से स्थानीय मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित नलकूप से भी अग्निशमन विभाग को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में कोई बड़ा अग्निकांड होने पर स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
---
नहीं हो रही सुनवाई
अग्निशमन विभाग का नलकूप खराब है और उसे ठीक कराने के लिए विभागीय अफसर कई बार जलकल और नगर निगम के अफसरों को पत्राचार भी कर चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दुर्गेश कुमार स्टेशन प्रभारी अग्निशमन विभाग फिरोजाबाद
---
जुगाड़ से चल रहा काम-
विभागीय अफसरों की मानें तो नलकूप खराब होने पर आग की सूचना पर मीरा ग्लास से पानी का इंतजाम किया जा रहा है। यदि यहां दिक्कत खड़ी हो गई तो स्थिति विकराल हो जाएगी। इसके अतिरिक्त रवि अस्पताल, सौ शैय्या अस्पताल के साथ लेबर कॉलोनी में पानी का साधन है लेकिन दूरी अधिक होने के कारण पानी लेने में दिक्कत होती है।
अग्निशमन विभाग परिसर में लगा नलकूप जल निगम का है। उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी जल निगम की है। इस संबंध में जल निगम को अवगत करा दिया गया है।
रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक जलकल
- अग्निशमन विभाग परिसर लगा नलकूप जल निगम आगरा के हैंडओवर है। नलकूप ठीक कराने की जिम्मेदारी उनकी है। नलकूप खराब होने के बाद आगरा जल निगम के अफसरों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र शर्मा एई जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें