फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नहाते समय नहर में डूबने से किशोर की मौत, घर में मची चीख पुकार, साथियों के साथ गया था

Sun, 28 May 2023 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में नहाते समय नहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। वह साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। 
 
विज्ञापन
Firozabad News: नहर किनारे मौजूद लोग, मोहित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भोगनीपुर ब्रांच में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजन को सौंप दिया।

गहरे पानी में जाने से डूब गया

घटना एका थाना क्षेत्र के नगला जगन्नाथ गांव की है। गांव निवासी मोहित कुमार (17) पुत्र धीरेश कुमार रविवार को सुबह अपने साथी रोहित के साथ भोगनीपुर ब्रांच में नगला भजन के पास नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान पांव फिसल जाने के कारण मोहित गहरे पानी की ओर चले जाने के कारण डूबने गया। 

डूबता देख आसपास के लोग दौड़े 

मोहित को डूबता देख रोहित ने शोर मचाया तो पास में नगला भजन के डॉक्टर सुनील दौड़ पड़े। दोनों पानी में घुसे लेकिन तैरना नहीं आने के कारण उसे निकाल नहीं सके। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। अधिकांश लोगों के पानी में तैरना नहीं आने के कारण गहरे पानी में नहीं उतर सके। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अब नहीं बनेंगे राशन कार्ड: सरकारी राशन पाने के पात्र तो हैं, लेकिन हकदार नहीं, क्या आप भी हैं इस

इस बार हाईस्कूल पास की थी

इधर यह सूचना गांव में पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। थाना एका प्रभारी अंजीश कुमार को सूचना दी। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गांव के रवि, संजय एवं सुमन ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी डालकर मोहित को बाहर निकाला। पानी से निकालने के बाद उसे चिकित्सक को दिखाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि मोहित ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें