फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Tue, 16 May 2023 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजे को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्व मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना मटसेना थाना क्षेत्र के दतावली गांव की सोमवार रात करीब दस बजे की है। गांव निवासी रामनरेश उर्फ पप्पू (45) अपने भतीजे रघुराज (35) के साथ बाइक से शिकोहाबाद किसी काम से गए थे। बाइक पर ही गांव लौट रहे थे। गांव दतावली से थोड़ा पहले ही हरगनपुर मोड़ पर ही पहुंचे थे तभी किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। 

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी 

बाइक में टक्कर लगने से चाचा भतीजे दोनों घायल हो गए। सुनसान इलाका होने के कारण हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। काफी देर तक दोनों घटनास्थल पर ही पड़े रहे। किसी राहगीर ने इस हादसे की सूचना थाना मटसेना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मटसेना मोहर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

घायल को नाजुक हालत में रेफर किया गया है

उन्होंने देखा तो चाचा रामनरेश उर्फ पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, घायल रघुराज को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल उपचार को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण उसको तत्काल आगरा रेफर कर दिया। परिजन एकत्रित होकर जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें