फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कब्जा की गई सरकारी जमीन को खाली करवाकर बनाएं बालिका विद्यालय, किसानों की खड़ी फसल कटाई

Tue, 16 May 2023 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कब्जा की गई सरकारी जमीन को खाली करवाकर बालिका विद्यालय बनवाने की मांग की गई है। यहां ठेकेदारों ने किसानों की खड़ी फसल कटवा दी है। 
विज्ञापन
Firozabad News: कब्जा की गई सरकारी जमीन को खाली करवाकर बनाएं बालिका विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नहर पुल से नगला बाजदार तक सड़क के चौड़ीकरण और नहर पटरी के किनारे सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इसे खाली कराने और उस पर सरकारी बालिका विद्यालय खुलवाने की मांग की गई है।

किसानों की फसल को कटवा दिया

स्वामी नगर निवासी मेहताब सिंह समाजसेवी ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी रवि रंजन से मांग की है कि सरकार ने स्वामी नगर से नगला बाजदार तक सड़क चौड़ीकरण कराए जाने के लिए ठेका दिया था। ठेकेदार ने सड़क के दोनों तरफ किसानों की फसल को कटवा दिया। लेकिन, आज तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया है। 

जनता को भी आवागमन में मिले सहूलियत

उन्होंने मांग की है कि सड़क का शीघ्र चौड़ीकरण कराया जाए। ताकि ग्रामीण जनता को आवागमन में सहूलियत मिल सके। वहीं नहर किनारे दोनों तरफ सिंचाई विभाग की जमीन पड़ी है। उसे वहां के स्थानीय लोगों ने उसे अपने प्रयोग में ले लिया है। कुछ लोगों ने अवैध रूप से पार्क, बगीचा और दुकानें बना ली हैं। 

गोवंश को भी आश्रय मिलेगा

शिकायतकर्ता मेहताब सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस जमीन को या तो सिंचाई विभाग अपने कब्जे में ले। अन्यथा उक्त जमीन पर सरकारी गर्ल्स कॉलेज और गोशाला का निर्माण करा कर जमीन का उपयोग किया जाए। ताकि शहर की बेटियों को शिक्षा भी मिलेगी और आवारा इधर-उधर घूम रहे गोवंश को आश्रय भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें