फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर ट्रक और वॉल्वो बस में टक्कर, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर ट्रक और वॉल्वो बस में टक्कर, 12 घायल
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के माइल स्टोन 57 किलोमीटर के समीप हुई दुर्घटना
संवाद न्यूजएजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात सवारियों से भरी एक वॉल्वो बस ट्रक से टकराकर गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी घायलों को यूपीडा और 108 एंबुलेंस की मदद से सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। दुर्घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 57 के समीप हुई।
विज्ञापन

सोमवार मध्य रात्रि लगभग 2 बजे आरएस यादव ट्रांसपोर्ट की बस दिल्ली से रूपेड़िया नेपाल 32 सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को चालक संदीप कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी सस्ती दिनपुर जिला मुजफ्फरनगर चला रहा था। दूसरा चालक प्रवीण कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी गणेश नगर दिल्ली हेल्पर के रूप में बैठा था। बस दिल्ली से चली थी, तभी नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 57 के समीप चालक को झपकी आने से आगे चल रहे लकड़ी से भरे ट्रक में घुस गई। हादसा होते ही बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसओ नसीरपुर गगनगौड़ मय पुलिस फोर्स, गश्ती दल व सेफ्टी टीम हाइड्रा क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाल कर एंबुलेंस की मदद से सैफई सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया बस में करीब 32 सवारियां सवार थीं, जिसमें से 12 सवारियां घायल हो गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटा कर थाने पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें