फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, 27 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, 27 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। एटा चौराहे पर कार को लॉक कर बीज एजेंसी पर गए युवक की कार का शीशा तोड़ कर उसमें रखा लैपटॉप, बैंक पासबुक, कागजात और 27 हजार रुपये चुरा लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कटौरा बुजुर्ग निवासी अजय कुमार शर्मा कीटनाशक दवाओं का कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह अपनी कार संख्या से एटा चौराहा के समीप स्थित श्यामबीज एजेंसी पर गए थे। कुछ देर बाद जब कार के समीप आए तो कार का शीशा टूटा मिला। लैपटॉप, 27 हजार रुपये और अन्य सामान गायब देख हैरान रह गए। कार से दिन दहाड़े चोरी की जानकारी होते ही एटा चौराहे पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी अंकित मलिक भी पहुंच गए। पुलिस ने चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले। उधर, व्यापार मंडल के प्रिंस जैन और अन्य व्यापारियों ने दिनदहाड़े हुई घटना पर रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि एटा चौराहे से कार का शीशा तोड़ कर चोरी की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें