धाता। सरसौली गांव में कुत्तों ने एक सांड़ को दौड़ाया तो वह बचने के लिए मकानों के बीच एक पतले रास्ते में घुस कर फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम ने उस पानी की बौछार की, इसके बाद मशाल जलाकर पीछे ढकेलने का प्रयास किया लेकिन वह टस से मस न हुआ। टीम वापस लौट गई।
सरसौली गांव निवासी गया प्रसाद, बिंदा पासवान सहित दस लोगों के घर एक तरफ बने हैं। जबकि सुरेंद्र सिंह, रामप्रसाद के घर के दूसरी ओर बने हैं। इन घरों के बीच 100 फीट की लंबी एक पतली जगह छूटी हुई है। जो किसी के प्रयोग में नहीं है। रविवार सुबह गांव के कुछ कुत्ते एक सांड़ को दौड़ाते हुए दीवार के पास ले आए। सांड़ इस जगह में घुस गया। लोगों ने रस्सी बांधकर उसे निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकला।