फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोपी ने पुलिस पर झोंका फायर, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र के हसवा कस्बे में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपी ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया। दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।
विज्ञापन

हसवा चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह टीम के साथ गोकशी की सूचना पर स्टेट बैंक हसवा के पास पहुंचे थे। जहां दिलदार अपने घर के सामने मांस बेच रहा था। उसके सहयोग में आरिफ और अफसर सगे भाई भी मौजूद थे। पुलिस को आते देखकर आरिफ और अफसर ने दिलदार को फायर करने के लिए बोला।
पुलिस जीप की ओर दिलदार ने गोली चला दी। पुलिस ने पीछा कर दिलदार को पकड़ लिया लेकिन आरिफ और अफसर भाग निकले। दिलदार के पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी से मांस का परीक्षण कराया। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया मामले में गोकशी, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दिलदार को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें