फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: फतेहपुर में गर्भवती महिला को नही किया भर्ती, अस्पताल के मैदान में बच्ची को दिया जन्म

Sat, 28 Aug 2021 03:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मैदान में लेटी महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर की बहुआ पीएचसी में डाॅक्टरों व स्टाफ नर्स की लापरवाही की वजह से एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे सिधांव गांव से गर्भवती महिला प्रियंका देवीको लेकर उसके परिजन बहुआ पीएचसी प्रसव कराने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


जैसे ही परिजनों ने अस्पताल में गर्भवती को भर्ती कराने को कहा तो स्वास्थ्य कर्मियों में आयुष डाॅक्टर आभा श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स बबली व दाई सरोज ने भर्ती करने से मना कर दिया। खून की कमी बताकर सीधा जवाब दिया कि सदर अस्पताल लेकर जाओ या तो प्राइवेट अस्पताल में दिखाओ।

इसके बाद प्रसव कक्ष व प्रसवोत्तर कक्ष में ताला डालकर सभी कर्मचारी वहीं अस्पताल के दूसरे कमरे में बिस्तर डालकर लेट गए। गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा होने की वजह से साथ आई महिलाओं ने उसे वहीं अस्पताल कैंपस में बाहर मैदान में ही नीम के पेड़ के नीचे लिटाकर किसी तरह प्रसव कराया।
विज्ञापन


प्रसूता दर्द से चीखती चिल्लाती रही। करीब 2 घंटे तक अस्पताल परिसर के मैदान में तड़पती रही लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी का दिल नही पसीजा। इसके बाद साथ आई महिलाओं व पुरुषों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर 1172 पीआरवी व बहुआ पुलिस चौकी के सिपाहियों ने स्टाफ नर्स व कर्मचारियो काफी डांट फटकार कर किसी तरह जच्चा व बच्चा को भर्ती करवाकर प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें