फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की रकम डूबने के अवसाद में युवक ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर(फतेहपुर)। जमीन खरीदने के चक्कर में लाखों की रकम डूब जाने से सदमे में युवक ने शुक्रवार रात फांसी ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों ने परिवार के ही लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी अजय कुमार यादव (25) रात को दरवाजा बंद कर कमरे में सोया था। शनिवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, खिड़की खोलकर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। पंखे से रस्सी के फंदे से अजय लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव को बाहर निकाला। पिता रामभवन ने बताया कि उसके भाई ने 30 जुलाई 2020 को तीन बीघा जमीन का बैनामा किया था। बैनामा में भाई की बेटी और बेटा भी शामिल थे। उसने 20 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी।
जमीन का दाखिल खारिज नहीं हो सका था और इस बीच भाई की मौत हो गई। जिसके बाद जमीन भतीजे के नाम पर चली गई। बैनामा के दौरान रुपये भतीजी के खाते में ट्रांसफर किए थे। भतीजे और भतीजी ने जमीन हड़प करने की नीयत से कब्जा नहीं दिया। उसका बेटा अजय लगातार उन लोगों से रुपये मांग रहा था। बेटा भतीजी की ससुराल भी दो दिन पहले गया था। यहां रुपये वापसी को लेकर विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी अवसाद में बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें